Study Tips: पढ़ने के बाद भूल जाते हैं टॉपिक्स?

अपनाएं ये आसान स्टडी टिप्स

Woman Reading

Learning Tips: बच्चे हों या बड़े, जब ज्यादा पढ़ाई करते हैं तो सबकुछ याद रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप कुछ आसान और कारगर तरीके अपना सकते हैं, जिनसे

Books

Ways To Memorize Study Notes: क्या आप भी पढ़ी हुई चीजें तुरंत भूल जाते हैं या फिर ऐसा होता है कि आपको लगता है कि कोई विषय बहुत अच्छी तरह से पढ़ कर याद कर लिया है, लेकिन जब लिखना शुरू करते हैं तो कई प्वाइंट्स भूल चुके होते हैं। 

Books

स्पष्ट रूप से विषय को समझने के अलावा, याद रखना सीखने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं पढ़ी हुई चीजें को याद रखने का बेहतर तरीका क्या है:

Books

किसी भी चीज को सीखने का सबसे अच्छा तरीका होता है उसे पूरी तरह से समझना। किसी भी विषय के बारे में अपनी समझ में सुधार करने के लिए,आप जिस विषय को पढ़ रहे हों उसकी मूल बातों को सबसे पहले समझना जरूरी है। 

हर टॉपिक को अच्छी तरह समझें  

Man Reading

किसी भी विषय को समझने के लिए हमेशा उसकी सबसे आसान पुस्तक पढ़ने से शुरुआत करें। बहुत से लोग इस विषय पर सबसे जटिल किताबें उठाते हैं और उन्हें लगता है कि वे इसे पढ़ेंगे और इसे दूसरों की तुलना में बेहतर समझेंगे।

 

Man Reading

याद रखने के लिए दोबारा किताब पढ़ें : विषय को किसी और को समझाने में सक्षम होना। जैसे ही आप इसे किसी और को समझाना शुरू करते हैं, आप जल्दी से समझ जाएंगे कि आप क्या नहीं जानते हैं। 

 

Man Reading

फिर उस प्वाइंट को क्लियर करने के लिए पुस्तकों में वापस जाएं और उसे दोहराएं इससे आप जिस प्वाइंट पर अटक रहे थे वह भी समझ में आ जाएगा। जैसे ही आप किसी को कुछ समझाने में सक्षम होते हैं, इसका मतलब है कि आपने विषय को समझ लिया है।

 

Man Reading

सेकंड प्वाइंट का अभ्यास बार-बार करें। अगर आपने दो लोगों को किसी भी विषय के बारे में समझाने का प्रयास किया है और अब तीसरे व्यक्ति को समझाने का प्रयास कर रहे हैं तो इसका मतलब साफ है कि वह विषय लगभग आपको याद हो चुका होगा। 

अपने पॉइंट्स को लिखकर याद करें

Woman Reading 02

एक ही बात को कई बार लिखें। आपको एहसास होगा कि आपको लगता है कि आप इसे जानते हैं लेकिन जब आप इसे लिखना शुरू करते हैं, तो आपको लगेगा कि कुछ-कुछ भूल रहे हैं।

दोहराव का भी कुछ खास तरीका है-

Woman Reading 02

– किसी दोस्त को सिद्धांत या विषय बताएं। विषय को दोहराने का यह एक शानदार तरीका है। ऐसा करना किसी विषय को पढ़ने का सबसे अच्छा तरीका तो है ही साथ ही आप एक दोस्त की मदद भी कर रहे हैं।

– आप जो याद रखना चाहते हैं उसे रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसे बार-बार सुन सकते हैं।

विषय से संबंधित बातों को दूसरों से सुनें। आज कल यूट्यूब पर ढेर सारे स्टडी मटेरियल उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से एक ही विषय के कई लेक्चर्स सुनें। इससे आपको मेमोरी बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

कुल मिला कर दोहराव की शक्ति को भुलाया नहीं जा सकता। एक कहानी से इसे ऐसे समझें- एक डॉक्टर एक मरीज का इलाज कर रहा था, जो पूरी तरह से याददाश्त खो चुका था, इतना कि मरीज अपने बारे में और अपने घर की चीजों के बारे में बहुत कुछ भूल गया था। 

Books

डॉक्टर ने उसे एक टूथब्रश दिया और उस पर पेस्ट लगाया। रोगी ने डॉक्टर को दिखाया कि दांतों को कैसे ब्रश करना है। वह ब्रश करना क्यों नहीं भूला था? सिर्फ इसलिए कि उन्होंने इसे अपने जीवन में इतनी बार दोहराया था कि उन्हें इसके बारे में सोचना ही नहीं पड़ा।