Most Important Current affairs for Railway/ SSC/ UPSC/ MPSC Exam डेली का डोज 06 अप्रैल 2019


डेली का डोज 06 अप्रैल 2019



1. नेपाल-भारत फ्रैंचाइज़ी निवेश प्रदर्शनी व सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – काठमांडू
नेपाल-भारत फ्रैंचाइज़ी निवेश प्रदर्शनी व सम्मेलन का आयोजन नेपाल के काठमांडू में 15-16 मई, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस इवेंट में उद्यमशीलता के द्वारा भारत-नेपाल संबंधों को बढ़ावा देने पर फोकस किया जायेगा। इस सम्मलेन का आयोजन फेडरेशन ऑफ़ नेपालीज चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FNCCI) द्वारा किया जाएगा। इस इवेंट के द्वारा नेपाल में निवेश के नए अवसरों को प्रस्तुत किया जायेगा। इस सम्मेलन में 250 से अधिक उद्योगपति तथा निवेशक हिस्सा ले सकते हैं।




2. राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी कांफ्रेंस 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – लखनऊ
5 अप्रैल को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रीय ह्रदयरोग सम्मेलन 2019 का उद्घाटन संजय गाँधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हृदयरोग विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन में यूरोप, अमेरिका, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया तथा ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में हृदयरोग तथा नवीनतम टेक्नोलॉजी पर विचार-विमर्श किया जायेगा। इस सम्मेलन का आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।


3. हाल ही में किस देश की अन्तरिक्ष एजेंसी ने रयुगु क्षुद्रग्रह पर सफलतापूर्वक विस्फोटक गिराया?
उत्तर – जापान
हाल ही में जापान के स्पेसक्राफ्ट हायाबुसा-2 ने रयुगु क्षुद्रग्रह पर विस्फोटक गिराया, इसका उद्देश्य रयुगु क्षुद्रग्रह पर क्रेटर का निर्माण करना था। बाद में हायाबुसा इस विस्फोट से उत्पन्न हुए मलबे से नमूने अपने साथ अध्ययन के लिए ले कर जाएगा।
हायाबुसा 2
हायाबुसा 2 जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी द्वारा भेजा गया मिशन है। इससे पहले हायाबुसा नाम से एक अन्य मिशन भेजा गया था जो 2010 में क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर वापस आया था। हायाबुसा 27 जून, 2018 को रयुगु क्षुद्रग्रह पर पहुंचा था। यह डेढ़ वर्ष तक रयुगु क्षुद्रग्रह का अध्ययन करेगा तथा बाद में नमूने वापस लेकर पृथ्वी पर लौटेगा। यह मिशन संभवतः दिसम्बर, 2020 तक पृथ्वी पर सैंपल लेकर वापस लौटेगा।
रयुगु क्षुद्रग्रह
रयुगु क्षुद्रग्रह पृथ्वी के निकट मौजूद है, यह अपोलो समूह का क्षुद्रग्रह है। इससे सौर प्रणाली से सम्बंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इससे ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति तथा विकास के बारे में जानकारी मिल सकती है।

4. हाल ही में किस देश में विश्व का पहला 5G स्मार्टफ़ोन लांच किया गया?
उत्तर – दक्षिण कोरिया
हाल ही में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैलेक्सी S10 5G फ़ोन दक्षिण कोरिया में लांच किया। यह 5G संचार व्यवस्था युक्त विश्व का पहला स्मार्टफ़ोन है। इससे पहले दक्षिण कोरिया हाल ही में विश्व में 5G नेटवर्क शुरू करने वाला पहला देश बना था। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 1200 डॉलर (लगभग 83,000 रुपये) है।

5. हाल ही में किस राज्य में AFSPA को आंशिक रूप से हटाया गया है?
उत्तर –अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश के नौ में से तीन जिलों से AFSPA को आंशिक रूप से हटा दिया गया है, हालांकि म्यांमार के साथ लगने वाले क्षेत्रों में AFSPA अभी भी लागू है।
अरुणाचल प्रदेश के निर्माण के साथ ही इसमें AFSPA लागू हो गया था। संसद ने 1958 में AFSPA को लागू कर दिया था। इस असम तथा केन्द्रीय शासित प्रदेश मणिपुर में लागू किया गया था। जब अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम तथा नागालैंड अस्तित्व में आये तो इन नव-निर्मित राज्यों में भी AFSPA लागू हो गया।
सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (AFSPA)
AFSPA को 1958 में लागू किया गया था, इसका उपयोग अशांत घोषित किये गये क्षेत्रों में किया जाता है। इस अधिनियम के द्वारा किसी क्षेत्र में धार्मिक, नस्लीय, भाषायी तथा समुदायों के बीच विवाद के कारण इसे राज्य अथवा केंद्र सरकार द्वारा अशांत घोषित किया जा सकता है।
अशांत क्षेत्र की घोषणा : इस अधिनियम के सेक्शन 3 में राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल को भारत में गज़ट में अधिसूचना जारी करने की शक्ति दी गयी, जिसे बाद केंद्र के पास नागरिकों की सहायता के लिए सशस्त्र बल भेजने की शक्ति है। यदि किसी क्षेत्र को अशांत घोषित किया जाता है तो यह स्थिति कम से कम तीन महीने के लिए लागू होगी।
सशस्त्र बलों को विशेष शक्तियां : इस अधिनियम के द्वारा सशस्त्र बलों, राज्य व केन्द्रीय पुलिस बल को उग्रवादियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही संपत्ति अथवा घर को नष्ट करने, छानबीन करने तथा गोली मारने का अधिकार दिया गया है। इस अधिनियम में सुरक्षा बलों को दुर्भावनापूर्ण व महत्त्वहीन मुकद्दमे से भी सुरक्षा प्रदान की गयी है।
नोट : वर्तमान में AFSPA 6 राज्यों में लागू है : असम, नागालैंड, अरुंचल प्रदेश (केवल तिरप, चांगलांग और लॉन्गदिंग जिले तथा असम के साथ 20 किलोमीटर की सीमा में), मणिपुर (इम्फाल नगरपालिका क्षेत्र के अतिरिक्त), मेघालय (असम के साथ 20 किलोमीटर सीमा तक ही सीमित) तथा जम्मू-कश्मीर।

6. LIC का नया मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया? 
उत्तर – विपिन आनंद
हाल ही में विपिन आनंद को LIC का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया। इससे पहले वे LIC की पश्चिमी जोन में कार्यरत्त थे। विपिन आनंद 35 वर्षों से LIC में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सिंगापुर और बांग्लादेश में LIC की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

7. राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 अप्रैल
प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतर-महाद्वीपीय व्यापार तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। 5 अप्रैल, 2019 को सिंधिया स्टीम नेविगेशन कम्पनी का समुद्री जहाज़ SS लॉयल्टी यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर गया था। यह भारतीय शिपिंग इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी, उस समय में समुद्री मार्गों पर अंग्रेजों का नियंत्रण था। इस वर्ष राष्ट्रीय समुद्री दिवस की थीम “हिन्द महासागर : अवसरों का महासागर” है। शिपिंग डायरेक्टर जनरल के अनुसार भारत में 43 शिपिंग कंपनियां हैं, उनके पास कुल 1,401 समुद्री जहाज़ हैं।

8. किस संगठन के भारतीय वैज्ञानिकों ने “मुरेन एंडोपेपटाईडेस” नामक नए एंजाइम की खोज की है?
उत्तर – सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB)
हाल ही में सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने मुरेन एंडोपेपटाईडेस” नामक नए एंजाइम की खोज की है। यह एंजाइम बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति को नष्ट कर सकती है। इससे दवा को ले जाने के नए मार्ग की प्राप्ति हो सकती है। इसके द्वारा माइक्रोब को नष्ट में सहायता मिलेगी। इस खोज में परवान कुमार चोडीसेटी तथा उनके मेंटर डॉ. मंजुला रेड्डी ने उत्कृष्ठ कार्य किया है।

9. हाल ही में भारत के किस रेलवे स्टेशन सर्वप्रथम ISO प्रमाणीकरण दिया गया?
उत्तर – गुवाहाटी रेलवे स्टेशन
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन देश में ISO प्रमाणीकरण प्राप्त करने वाला पहला रेलवे स्टेशन बन गया है। यह ISO 14001: 2015 प्रमाणीकरण गुवाहाटी रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल द्वारा पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए क्रियान्वयन के लिए जारी दिशानिर्देशों के पालन के लिए प्रदान किया गया है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में स्वच्छता का स्तर काफी उच्च है, इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस प्रमाणीकरण की समीक्षा NF रेलवेज द्वारा 2020 में की जायेगी। ISO द्वारा विभिन्न किस्म के प्रनामिकरण प्रदान किये जाते हैं। 14001 प्रमाणीकरण पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली से सम्बंधित है, इसे अंतिम बार 2015 में अपग्रेड किया गया था, इसलिए इसे ISO 14001-2015 कहा जाता है।


10. भारतीय मानक ब्यूरो किस IIT के साथ मिलकर मानकीकरण के लिए कार्य करेगा?
उत्तर – IIT दिल्ली
हाल ही में BIS और IIT दिल्ली ने मानकीकरण तथा अनुरूपता मूल्यांकन के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं।
मुख्य बिंदु
• BIS और IIT दिल्ली मानकीकरण, परीक्षण तथा अनुरूपता मूल्यांकन के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना करेंगे। इस केंद्र की स्थापना IIT-दिल्ली के कैंपस में किया जायेगा।
• IIT दिल्ली मानकीकरण की अनुसन्धान व विकास परियोजनाओं के लिए अनुसंधानात्मक सहयोग प्रदान करेगा। BIS IIT दिल्ली को प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
• दोनों संस्थान मिलकर प्रशिक्षण तथा मानकीकरण पर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
• IIT दिल्ली मानकीकरण के टॉपिक पर शैक्षणिक कोर्स भी शुरू करेगा।
• यह MoU पांच वर्ष के लिए होगा, बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
• BIS की तकनीकी समिति में IIT दिल्ली के 50 फैकल्टी सदस्य हैं।